नई दिल्ली : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की आज देश भर में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे अकेले अभिनेता हैं। जिनकी रफ टफ बॉडी है। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी इंडस्ट्री में सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने काफी मेहनत की है। म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) लिट्टी चोखा बेचा करते थे। अपने जमा किए हुए पैसों से उन्होंने अपनी एक एल्बम बनाई और लांच की।
हालांकि उनकी पहली ही एल्बम फ्लॉप रही। लेकिन लगातार मेहनत ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। अब खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव का जो गाना सामने आया है। उस गाने का नाम है गरम गोदाम। इस गाने में अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ में अभिनेत्री यामिनी सिंह भी नजर आ रही है।
दोनों ने जबरदस्त तरीके से एक दूसरे के साथ रोमांस किया है और इन दोनों का यह रोमांस लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लोग इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। हम इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
गाने के अंदर यामिनी सिंह बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है और उन्हें देखने के बाद खेसारी लाल यादव उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। जिसके बाद शुरू होता है दोनों के बीच रोमांस।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
यह रोमांस इस बारिश के मौसम में हर किसी को दीवाना बना रहा है। वायरल होने वाले इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और उनका यह गाना अब ट्रेंड बन चुका है। खेसारी लाल यादव के पास इन दिनों काफी फिल्मे है। वह कई प्रोजेक्ट में नज़र आने वाले हैं।