Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर दिन ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी एल्बम और फिल्मों के गाने अक्सर ही सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर ट्रेंड में आ जाते हैं। इसके बाद उनके चाहने वाले उनके फैंस उनके गानों को शेयर करना नहीं भूलते हैं आप इन दिनों सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक गाना सामने आया है।
यह गाना तेजी से वायरल होते हुए आगे बढ़ रहा है। हम खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है लव वाला डोज़। इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ में रितु सिंह भी नजर आ रही है। रितु सिंह (Ritu Singh ) और खेसारी लाल का प्यार भरा अंदाज गाने में चार चांद लगा रहा है। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि घर के बाहर खेसारी और रितु सिंह (Ritu Singh) एक दूसरे की बाहों में खो जाते हैं।
जिसके बाद दोनों प्यार करते हैं। दोनों ही एक दूसरे की बाहों में खो जाते हैं और खेसारी अपना रोमांटिक अंदाज से रितु सिंह को बेहाल कर देते हैं। वायरल होने वाले गाने को खेसारी लाल यादव की फिल्म बाप जी से लिया गया है।
गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अलका झा के साथ मिलकर गाया है जिसके लिए लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन का काम ओम झा ने किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म के अंदर Khesari Lal Yadav, Ritu Singh, Kajal Raghwani,Manoj Tiger, Prakash Jais, Rajbir कलाकार मौजूद है।
यह गाना 5 जनवरी 2022 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। जिसे अब तक 10 करोड़ ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने गाने को लाइक भी किया है आप भी इस गाने को देखने के बाद इसके दीवाने बन जाएंगे। गाने में म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। म्यूजिक अरेंजर सोनू पंजाबी है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट मौजूद है। वह कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price