Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी असाधारण रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपने आप को आज एक सुपरस्टार बनाया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने जीवन की शुरुआत सड़क पर लिट्टी चोखा बेचने से की थी। लेकिन उनकी आंखों में हमेशा ही एक स्टार बनने का जुनून था और उनका यही जुनून उन्हें आज यहां तक ले आया है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे स्टार बन चुके हैं। जिनके बिना भोजपुरी सिनेमा की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। भोजपुरी दर्शक खेसारी लाल यादव को काफी प्यार देते है। इसी का नतीजा है कि उनकी एल्बम और फिल्में रातों-रात वायरल हो जाती है। अब उनका एक गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है लव के लालटेन। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री मधु शर्मा (Madhu Sharma) भी नजर आ रही है। मधु शर्मा और खेसारी लाल यादव ने इस गाने में बहुत जबरदस्त तरीके से रोमांस किया है और दोनों की केमिस्ट्री हर किसी के होश उड़ा रही है।
यह गाना खेसारी लाल यादव के फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे से लिया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Khesari Lal Yadav, Madhu Sharma, Grace Rhodes, Sanjay Mahanand, Ananjay Raghuraj, Deepak Sinha जैसे कलाकार मौजूद है। इस गाने को और रजनीश मिश्रा ने म्यूजिक दिया है और लिरिक्स लिखने का काम अजीत हलचल ने किया है। वही गाने के प्रोड्यूसर अभय सिंह शिवांशु पांडे और समीर आफताब है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है।
यह गाना आज से लगभग 1 साल पहले एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। तब से लेकर अब तक इस गाने को 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। दोनों ही संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आप भी इस गाने को देखने के बाद खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा के दीवाने हो जाएंगे। गाने में देखा जा सकता है कि मधु शर्मा और खेसारी लाल यादव डिफरेंट डिफरेंट लोकेशन पर जाकर अपना रोमांस कर रहे हैं जिसकी वजह से यह गाना और भी शानदार बन गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price