नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने समय में टॉप की अभिनेत्री हुआ करती थी । इतना ही नहीं उनके फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई अभिनेता भी उनके हुस्न के दीवाने थे। लेकिन उन्होंने सभी का दिल तोड़ते हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को अपना हमसफर चुना। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 11 साल का समय हो चुका है।

वर्ष 2012 में इन दोनों ने निकाह पढ़ा था। शादी के पहले इन दोनों ने एक दूसरे को जानने के लिए काफी समय तक डेट भी किया था। करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) पंजाबी फैमिली से आती है जबकि सैफ मुस्लिम परिवार से है। इसके अलावा दोनों की उम्र का फासला भी 10 साल का है। जिसकी वजह से इन दोनों सितारों को कई बार ट्रोल भी किया गया।


हाल ही में अभिनेत्री से इंटरव्यू के दौरान दूसरे धर्म में शादी के बारे में सवाल किया गया। दूसरे धर्म में शादी करने पर अभिनेत्री की जिंदगी में क्या फर्क पड़ा। एक्ट्रेस ने खुलकर इस बारे में बात की। एक इंग्लिश अखबार को दिए इंटरव्यू को दौरान अभिनेत्री ने कहा कि रिश्ते में सबसे अच्छी बात होती है खुलकर मजा करना जो मैं कर रही हूं।

हम लोग रिश्तों पर बातचीत करने में बहुत समय बिताते हैं। इतनी एनर्जी है कि उनमें 10 साल का अंतर है। इसके साथ ही करीना ने कहा रिश्ते में सबसे अहम् बात यह है कि, ‘हम मौज मस्ती करते हैं। एक दूसरे को पसंद करते हैं और अपनी कंपनी का आनंद लेते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस धर्म का पालन करते हैं। या उनकी उम्र क्या है।’

यह तो चर्चा का विषय भी नहीं होना चाहिए। हमारे बीच भले ही 10 साल का अंतर है। मैं भले ही उनसे 10 साल छोटी हूं। लेकिन खुश हूं वह आज पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव है। लोगों को अभी फिक्र करना छोड़ देना चाहिए।

यह खबरें भी पढ़ें