Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी अभिनेता सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी जबरदस्त गायकी के लिए भी जाने जाते हैं । भोजपुरी अभिनेता गायक पवन सिंह(Pawan Singh) के नाम कई सुपरहिट गाने दर्ज है। आपको बता दें कि पवन सिंह(Pawan Singh) पिछले काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के एक प्रमुख चेहरे चेहरे बने हुए हैं। हर कोई उन्हें देखना और सुनना पसंद करता है। उनका कोई भी गाना रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो जाता है।
सूत्रों की मानें तो इन दिनों अभिनेता का एक गाना खूब तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेता पवन सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है। उसमें उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी(Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है।
सामने आए गाने में दोनों ही स्टार्स की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जो गाना काजल राघवानी और पवन सिंह का सामने आया है। उस गाने के बोल हैं ‘कैसे में सेजिया पे घुंघटा उठाउंगी’ और गाना है चल चला रानी रिहर्सल करा दी।
इस गाने को खुद भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है और इसके लिरिक्स निर्मल ने लिखे हैं। वायरल हो रहा ये गाना फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया से चुना गया है। यह गाना 6 लाख बार देखा जा चूका हैं और इसे 12 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह ने लगभग भोजपुरी सिनेमा की सभी अभिनेत्री और ए लिस्ट निर्देशकों के साथ काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है जो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करती है। पवन सिंह सालों पहले अपने चार्टबस्टर ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से देश भर में मशहूर हुए थे। उनके इस गाने ने आज एक कल्ट का दर्जा अर्जित कर लिया है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।