Bhojpuri hot dance : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में और फिल्मों में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी शानदार रही हैं। इस सिंगर अभिनेता ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों के हर एक गाने भी हिट हुए हैं। फैन उनके शानदार गानों पर खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के म्यूजिक वीडियो अक्सर लाखों में व्यूज पा लेते हैं।
अब इंटरनेट पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है। इन दोनों ने इस वीडियो सॉन्ग में बेहद ही जबरदस्त तरीके से डांस किया है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को लुभा रही है। इन दोनों की मेहनत का ही नतीजा है कि इस गाने को अब तक 30 लाख बार देखा जा चुका है।
अब तक इस गाने को लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है जिसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यह गाना फिल्म संघर्ष से लिया गया है।
इस फिल्म ने भी जबरदस्त व्यापार किया था और इस फिल्म ने खेसारी लाल यादव को एक बड़े सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Khesari Lal Yadav , Kajal Raghwani, Ritu Singh, Awadhesh Mishra, Mahesh Acharya, Sanjay Mahanand, Nisha Jha, Reena Rani, Subodh Seth, Prerana Sushma, Deepak Sinha, Dev Singh, Suman Jha , Yaduvendra Yadav जैसे कलाकार हैं।
इस फिल्म के बाद बहुत जल्द ही खेसारी लाल यादव संघर्ष टू में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव ने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है।