नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री जहान्वी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर की चर्चा में बनी रहती है। जहान्वी कपूर अपने लुक और अपनी हॉटनेस की वजह से काफी मशहूर रहती है। जहान्वी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और अपनी तस्वीरों से लोगों को आकर्षित करती हैं। लेकिन इन दोनों जहान्वी कपूर किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।
दरअसल वजह यह है कि अभिनेत्री कई बार तिरुमला मंदिर में माथा टेकने जाती हैं। इस वर्ष अप्रैल में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियों और बहन खुशी कपूर के साथ तिरुमला मंदिर पहुंची थी और उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री एक बार फिर 28 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमला मंदिर दर्शन करने गई थी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस दौरान अभिनेत्री को बेहद ही टाइट सिक्योरिटी के बीच मंदिर के अंदर जाते हुए देखा गया था। जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुमला मंदिर परिसर में एक साथ अंदर जाते हुए देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।
उन्होंने वायलेट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसके अलावा जहान्वी कपूर बिना मेकअप के नजर आई। उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाई हुई थी। वही उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे थे। इस वर्ष अप्रैल में जहान्वी कपूर को अपने कथित बॉयफ्रेंड से शिखर पहाड़ियों और बहन खुशी कपूर के साथ तिरुमला मंदिर जाते हुए देखा गया था।
वायरल वीडियो में अभिनेत्री जहान्वी कपूर और खुशी को आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है। वही शिखर उन दोनों के साथ मौजूद थे। ऐसे में कुछ महीनो के बाद फिर शिखर पहाड़ियों और जहान्वी कपूर एक बार फिर साथ में मंदिर जाते हुए दिखे हैं। दोनों के इस तरह साथ में मंदिर जाने को दोनों के रिलेशन की ऑफिशियल कंफर्मेशन की उम्मीद बता रहे हैं।