नई दिल्ली : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों युवा दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस को अपडेट देती रहती है। उनकी तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर आकर्षण का कारण बन जाती हैं. वह पूरे दिन की सुर्खियां लूट लें जाती हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी काफी चर्चा बटोरती है। उनके ड्रेसिंग सेंस के भी लोग कायल हैं।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ की थी। दोनों की पहली फिल्म धड़क थी। इस फिल्म के साथ ही दोनों स्टार रिलेशन में भी आ गए थे। अब बीती रात एक फैशन इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की मुलाकात एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) से हो गई। कई सालों बाद ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने थे इनके आस-पास मीडिया था। दोनों ही एक दूसरे को देखकर काफी खुश हुए और गर्मजोशी से गले मिले। अब इन दोनों की ये मुलाकात सुर्खियां बटोर रही है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
इस फैशन इवेंट के दौरान एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दी। वह काफी बोल्ड और सुन्दर नज़र आ रही थी। हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस की नज़रे सिर्फ ईशान का दीदार कर रही थी। धड़क से बॉलीवुड में दस्तक देने वाले इन सितारों की पहली ही फिल्म काफी सफल रही थी। इन दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 18.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। हालिया वह कई सारे प्रोजेक्ट में बिजी है।