लंदन की सैर के दौरान Katrina Kaif ने छुपाया अपना बेबी बंप! क्या कौशल परिवार में जल्द गूंजेगी किलकारी?

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Katrina Kaif Pregnancy: विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल हैं। उनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इन दिनों विकी-कटरीना लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ये अफवाहें उड़ रही हैं कि कटरीना कौशल प्रेग्नेंट हैं। आइए जानते हैं ये अफवाहें कहां से शुरू हुईं और वीडियो में लोगों को क्या दिखा?

वीडियो में दिखे विकी-कटरीना

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कटरीना कैफ और विकी कौशल साथ में फुटपाथ पर चल रहे हैं। वीडियो में विकी, कटरीना का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। विकी कौशल पूरी तरह से नीले रंग के कपड़ों में हैं। वहीं, कटरीना कैफ ने जींस और सफेद ब्लाउज के साथ लंबा कोट पहना हुआ है, जो थोड़ा ढीला है और उन्हें उसमें थोड़ा अधिक वजन का लग रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि कटरीना कैफ कोट के जरिए अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। वीडियो में विकी कौशल और कटरीना कैफ आराम से घूमते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, फिलहाल कपल की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। विकी और कटरीना दोनों ने ही इन अफवाहों पर कुछ नहीं कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

कटरीना कैफ और विकी कौशल के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘वह अपना बेबी बंप भी छिपा रही हैं!’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब कटरीना भी प्रेग्नेंट हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विकी और कटरीना के भी घर बच्चा आने वाला है।’

कब हुई थी विकी-कटरीना की शादी?

विकी कौशल और कटरीना कैफ को शादी किए हुए अब तीन साल हो चुके हैं। उन्होंने साल 2021 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छुपाकर रखा था। शादी के बाद ही दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते का ऐलान किया था।

आगामी फिल्मों की बात करें तो

विकी कौशल की अगली फिल्म लक्ष्मण उतेकर के साथ है। फिल्म का नाम ‘छावा’ है, जिसमें वह छत्रपति शंभाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।वहीं, कटरीना कैफ आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी थे। उनकी ये फिल्म काफी पसंद की गई थी।कटरीना जल्द ही ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow