Bhojpuri Hot : भोजपुरी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं यह कलाकार न सिर्फ दर्शकों का इंटरटेन करते हैं। बल्कि इनके दम पर ही आज भोजपुरी इंडस्ट्री दुनिया भर में पहचानी जा रही है। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने के बारे में। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सीनियर कलाकारों में से एक है। इन दिनों पवन सिंह के साथ हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) का एक गाना वायरल हो रहा है।
हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) और पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना गजब करीला Gajab Kayila खूब देखा और सुना जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह अभिनेत्री हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने के अंदर लोगों को एक नई जोड़ी देखने को मिल रही है। क्योंकि अमूमन पवन सिंह- अक्षरा सिंह, मोनालिसा और रानी चटर्जी के साथ ही दिखाई देते हैं। हर्षिका पूनच्चा ने इस गाने के अंदर जान फूंक दी है।
उनकी हॉटनेस ने गाने के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। पवन सिंह उन्हें देखने के बाद खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यह गाना फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ से लिया गया है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे वर्ष 2022 में अपलोड किया गया था और अब तक इसे 75 लाख लोगों ने देख लिया है।
लगभग 70 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने कि सिंगर्स के बारे में बात करे तो इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है और ओम झा ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।
लिरिक्स का काम अरविंद तिवारी ने किया है। इस फिल्मों की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Pawan Singh, Harshika Poonacha, Sahar Afsha, Kajal Raghwani, Maya Yadav, Sanjay Mahanand जैसे कलाकार हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।