नई दिल्ली: आज के समय में मोटापा एक बहुत आम समस्या हो गई है लोगों के लिए। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली और अनियमित रूप से खानपान है। लेकिन हमने अक्सर पाया है कि सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। इसका मुख्य कारण है कि सर्दियों के दिनों में हम ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं और साथ ही ऑयली खानों का सेवन ज्यादा करते हैं। आप अपने शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए समय रहते कुछ नहीं करते हैं तो ये आगे चलकर हार्टअटैक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है। लेकिन आपको इनसे घबराने की जरूरत नहीं है आज इस खबर की जरिया हम आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, कारण और उपाय तीनों ही बताने वाले है। तो चलिए आगे इस लेख में हम जानेंगे बैड कोलेस्ट्रोल से जुड़ी बातें।
जानें क्या है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
फैटी फ्राइड फूड का ज्यादा सेवन करना
नियमित रूप से फास्ट फूड खाना
प्रोसैस्ड मीट को आहार में शामिल करना
जानें हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
टाइप 2 डायबिटीज़
हार्ट और दिमाग से संबंधित रोग होना
पेरीफेरल आर्टरी डिजीज
जानें कैसे कम करना है शरीर से खराब कोलस्ट्रॉल
आप भी चाहते हैं अपने बॉडी से खराब कोलेस्ट्रोल को दूर करना तो फाइबर युक्त आहार का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे। फाइबर से भरपूर आहार हमारे शरीर में जम रहे गंदे कोलेस्ट्रोल को खून में मिलने से पहले ही बाहर निकाल देता है। इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि खराब कोलेस्ट्रोल को बाहर करने के लिए हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
जो का आटा
साबुत अनाज के तौर पर जो को जाना जाता है। ग्लूटेन फ्री भी जो होता है। यही वजह है कि इसका निरंतर रूप से सेवन करने से हम अपने शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में ला सकते हैं साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं से निजात भी पा सकेंगे। आप अपने आहार में जो के आटो से बनी रोटी को शामिल कर सकते है। यह हमारे बढ़ते वजन को रोकने में भी कारगर साबित होता है।
जानें नाश्ते में क्या खाना है।
शरीर से हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के लिए आप नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स भी ग्लूटेन फ्री आहारों में से एक है। यही कारण है कि हमारे नसों में चिपके खराब कोलस्ट्रॉल को यह कम करने में असरदार साबित होता है। ओट्स का सेवन आप रोजाना दूध या योगर्ट के साथ ब्रेकफास्ट में कर सकते है। अगर आप भी चाहते हैं मोटापा से तुरंत छुटकारा तो ओट्स से स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।