नई दिल्ली : टीवी की दुनिया में ऐसे कई सीरियल आए हैं। जिन्होंने अपने शानदार कहानी और दमदार कलाकारों के जरिए देश के लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। मगर इन सीरियल में कुछ कलाकार ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने समय में तो खूब नाम कमाया लेकिन सीरियल बंद होने के साथ ही यह स्टार गुमनाम हो गए। इन्हीं एक्ट्रेस में से एक हैं दीपिका सिंह (Deepika Singh)।
दीपिका सिंह वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने ‘दीया और बाती हम’ (Diya Aur Baati Hum)सीरियल में संध्या बिंदनी (Sandhya Bindani) का किरदार निभाया था। लेकिन आज के समय में संध्या बिंदनी (Sandhya Bindani) उर्फ़ दीपिका सिंह अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इन दिनों दीपिका (Deepika Singh) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका लुक पहले से काफी जुदा-जुदा नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि उनके शो को बंद हुए हुए लगभग एक दशक बीत चुका है। इतने सालों में अभिनेत्री का लुक पहले से काफी बदल चुका है। सीरियल के अंदर लोगों को दीपिका का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आया था। लेकिन इस शो के बंद होने के बाद दीपिका ने टीवी से दूरी बना ली थी।
दीपिका सिंह का जन्म 26 जुलाई 1989 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए पूरा किया है। दीया और बाती हम अभिनेत्री दीपिका सिंह का पहला सीरियल था। अभिनेत्री दीपिका सिंह की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर रोहित राज गोयल के साथ 2 मई 2014 शादी कर ली।
इसके बाद वर्ष 2017 मई में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका सिंह का स्टाइलिश लुक उनके फैंस को काफी पसंद आता है। फेन्स उनकी हर एक तस्वीर पर हार्ड और इमोजी शेयर करते हैं।