नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की शादी को 2 साल से अधिक का समय हो चूका हैं। उन्हें पावर कपल माना जाता है और अपनी केमिस्ट्री से हमें दोनों जोड़े रखते हैं। उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम रील्स पर एक साथ डांस करते हुए देखा जाता है। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री (Dhanashree Verma) की प्रेम कहानी के बारे में हर कोई जानना चाहता है।
युजवेंद्र चहल ने बताया थे कि जब मैंने पहली बार धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से शादी के बारे में बात की तो उसने पहले मना कर दिया था और बाद में उसने मुझसे पहले मिलने की शर्त रखी थी। इसके बाद हम दोनों मुंबई में पहली बार मिले। पहली मुलाकात के बाद धनश्री वर्मा ने शादी के लिए हां कह दी थी।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात देश में लगे पहले लॉकडाउन के दौरान हुई थी। “यह अप्रैल में एक छात्र-शिक्षक के रूप में शुरू हुआ। चहल ने YouTube पर धनश्री के डांस वीडियो देखे थे। लॉकडाउन के दौरान, युज़ी ने डांस सहित कुछ नई चीजें सीखने का फैसला किया। इसलिए उन्होंने धनश्री से संपर्क किया। इसके बाद दोनों की क्लास शुरू हुई। यही से दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा।
धनश्री वर्मा बताती है कि युज़ी विनम्र, जमीन से जुड़े हुए, मिलनसार और एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनकी विनम्रता ने मुझे प्रभावित किया। चहल ने बताया था कि, ‘मैंने धनश्री से पूछा आप जीवन में इतनी खुश क्यों हैं? उन्होंने कहा मैं ऐसी ही हूँ। इसके बाद मुझे उनसे सकारात्मक ऊर्जा मिलने लगी। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि डेटिंग में मैं समय नहीं बर्बाद करना चाहता। मैं सीधे शादी करना चाहता हूँ।
धनश्री वर्मा के बारे में बात करे तो वह एक मशहूर डांस कोरियोग्राफर है और फेमस यू ट्यूबर है। उनकी मुंबई में एक डांस क्लास भी हैं। युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 72 वनडे और 75 टी20 मुकाबले खेले हैं।