नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक उभरते हुए स्टार थे। हर कोई उनकी अदाकारी का दीवाना था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने लोगों को गहरा सदमा दिया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और करीबियों को इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत सिंह के इस कदम से उनके साथ काम करने वाले अभिनेता अमित साध के दिमाग पर गहरा असर हुआ था। अमित साध ने बताया कि वह 4 बार सुसाइड करने वाले थे। उनके अलावा ये स्टार्स भी आत्महत्या करने के बारे में सोचे थे।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बार डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह सुसाइड करने वाली थी। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने बताया था कि जब एनएसडी में एडमिशन नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने वाले थे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। उन्हें काफी पसंद किया जाता हैं। उन्होंने स्ट्रगल के दिनों में एक बार ट्रेन से कूदने का मन कर लिया था। शमा सिकंदर (Shama Sikander) की बात करे तो उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी अच्छी थी लेकिन वह उससे बोर हो चुकी थीं। उन्होंने उस दौरान सुसाइड करने की कोशिश की थी। इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) भी बीमारी की वजह से ऐसा कदम उठाने वाली थी। लेकिन वह इससे बाहर आ गई। अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) भी एक समय में डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या भी शामिल हैं। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के बाद उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला था। इसके बाद वह इतने तनाव में आ गई थी कि वह भी आत्महत्या करने वाली थी। लेकिन वह इससे बाहर आ गई।