रिलीज के साथ दर्शकों की जुबां पर चढ़ा Bade Miyan Chote Miyan का टाइटल ट्रैक, अमिताभ-गोविंदा का तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्टी के खिलाडी कुमार कहलाने वाले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म का टाइटल ट्रैक सोमवार को जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचता हुआ नजर आ रहा है।

यह गाना 19 फरवरी को रिलीज हुआ और फैंस का ध्यान खींच रहा है। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 1998 में आई फिल्म का सीक्वेल है। original film में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की दमदार एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। यह सुपरहिट रही थी। फैंस को सीक्वेल से भी उसी धमाके की उम्मीद है।

टाइटल ट्रैक में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ब्रोमैंस देखने को मिल रहा है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और सॉन्ग को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। बॉस्को-सीजर ने गाने की कोरियोग्राफी की है।

यह गाना 1998 की हिट फिल्म के टाइटल ट्रैक से बिल्कुल अलग है और मूल गाने से सिर्फ ‘बड़े तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह’ लाइन उधार ली गई है। म्यूजिक वीडियो में टाइगर और अक्षय को खाकी हरे रंग की पोशाक में देखा जा सकता है। दोनों अभिनेता का स्वैग देखने लायक है।

बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी, मानुषी और अलाया

बड़े मियां छोटे मियां पर मेकर्स ने खूब पैसा खर्च किया है। फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश में हुई है। कई स्टंट सीन्स को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी फिल्म में नजर आएगी। साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।

बड़े मियां छोटे मियां के बारे में

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसे स्थानों पर की गई है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीज़र जारी किया था, जिसे प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App