नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर ही अपने फैशन और जिम जाते समय अपने आउटफिट को लेकर और अपनी अटपटी चाल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इन सबके अलावा वह अपने रिलेशन शिप की वजह से भी ट्रोल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी समय से बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में है।
यह कपल अक्सर ही साथ में देखा जाता है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच उम्र का काफी ज्यादा फासला है। इसी वजह से कई बार इन दोनों को ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन इन दोनों को ट्रेलर्स से किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसी बीच खबरें आ रही है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है।
वही अब इन खबरों का खंडन करते हुए अर्जुन कपूर ने एक बयान में कहा कि उनके निजी जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। और उन्होंने वायरल हो रही इन खबरों का खंडन भी किया है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि नेगेटिव खबरें फैलाना आसान है। मुझे ऐसा लगता है कि इस तरह की खबरें लोगों का ध्यान जल्दी आकर्षित करती है।
देखिए हम कलाकार है। हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक हमेशा निजी नहीं रहती है। इसलिए इस प्रोफेशन में अफवाह फैलाना आम बात है। हम मीडिया के भरोसे रहते हैं कि वह हमारी बात जनता तक पहुंचाएं। इसलिए हम चाहते हैं कि आप लोग सभी बातों का ध्यान रखें। क्योंकि हम लोग भी इंसान हैं।
इसीलिए कभी-कभी जरूरी खबर लिखने से पहले हमसे पूछ लेना चाहिए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के बारे में बात करें तो यह दोनों तकरीबन पिछले 6 साल से एक दूसरे के साथ हैं। अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी।