Anjana Singh Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी की मशहूर, खूबसूरत और बोल्ड स्क्ट्रेस्स अंजना सिंह (Anjana Singh) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आये दिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस समय अंजना सिंह का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘राजा जी चल गइले साटा में’ (Raja Ji Chal Gayele Sata Mein) है, जो फिलहाल यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में अंजना सिंह कुछ लोगों के सामने अपनी हॉट जवानी दिखाती हुईं नजर आ रही हैं।
इस वीडियो आप में देख सकते हैं कि इस महफिल में मौजूद सभी आदमी नशे में चूर नजर आ रहे हैं और अंजना उन सभी का हॉट डांस मूव्स से मनोरंजन कर रही हैं। गाने में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अंजना सिंह येल्लो और पिंक का आउटफिट पहनकर वहां मौजूद दारू पी रहे चार लोगों का मनोरंजन करती हुईं दिखाई दे रही हैं। अंजना सिंह ने अपनी हॉट अदाओं से उन सभी का होश उड़ा रखा हुआ है। अंजना सिंह के इस गाने को DRJ Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
अंजना सिंह पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म ‘Maine unko Sajan Chun Liya’ का है। इस गाने को Antra Singh Priyanka ने गाया है। जबकि इस गाने के बोल Manoj Matlabi ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है। इस गाने पर अब तक 96,72,208 व्यूज आ चुके हैं।
वैसे भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और अंजना सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।