Amrapali- Khesari Romantic Video: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। वहीं, इनके बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री तो फैंस का दिल ही जीत रही है।
इस भोजपुरी गाने का नाम ‘अपना दिल के’ (Apna Dil Ke Bhojpuri song) है, जो फिल्म आशिकी (Aashiqui) का है। ये बेहद ही प्यारा और रोमांटिक गाना है। जिसे नदी के किनारे फिल्माया गया है।
जहां इन दोनों की केमिस्ट्री काफी दमदार नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली ने लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है और खेसारी लाल यादव ने कोर्ट पैंट पहना हुआ है। दोनों चोरी छिपे इश्क लड़ाते हुए दिख रहे हैं।
आप इस वीडियो Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस गाने पर 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने अलग -अलग कमेंट भी किए हैं। इसमें दोनों के बीच डांस मूव्स तो नहीं बल्कि लव रोमांस जरूर देख सकते हैं और एहसास कर सकते हैं।
अगर आप भी प्यार में हैं तो ये गाना आपके दिल को छू जाएगा और आपके चाहने वाले की आपको तुरंत याद आ जाएगी। इनके फैंस ये वीडियो देख बिल्कुल ही दीवाने हुए जा रहे हैं और इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राव अहम भूमिका में नजर आये हैं। जबकि गाने को Khesari Lal Yadav और Supriya Chira ने गाया है और म्यूजिक OM Jha ने दिया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखा है। गाने को 08 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था।