Amrapali Dubey – Khesari Lal Yadav Romance Video: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा इस समय खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म आशिकी (Aashiqui) का गाना ‘तू ही आशिकी’ (Tu Hi Aashiqui) यूट्यूब पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने को 04 अप्रैल साल 2022 को रिलीज किया गया था। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी सादगी से इस समय लोगों का दिल जीत रही हैं। फिल्म में इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राउत ने मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदा को देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं।
आपको बता दें कि गाने को संगीत ओम झा (OM Jha) ने दिया है, जबकि इसके बोल श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखे हैं। फिल्म ‘आशिकी’ के इस गाने ‘तू ही आशिकी’ को Om Jha और Snigdha Sarkar ने आवाज दिया है। इसके लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में एक्शन हीरा यादव का है, जबकि कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने किया है। अंत में निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं।
वहीं इस गाने को अब तक 5,71,286 से अधिक बार देखा जा चुका है। ‘तू ही आशिकी’ को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में आम्रपाली दुबे साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से नजर हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
खेसारी लाल और आम्रपाली की जोड़ी ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लोगों को इनकी जोड़ी कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है। गाने में खेसारी और आम्रपाली एक दूजे के खयालो में खोये हुए नजर आ रहे हैं।