Amrapali -Arvind Akela kallu Bhojpuri song Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ी है कि उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। फैन्स उनके गानों और लटकों-झटकों को बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ दिनों से आम्रपाली दुबे का एक गाना तहलका मचा रहा है जहां वह भोजपुरी के क्यूट स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) को रिझाती हुई नजर आईं। इन दोनों का रोमांस देख फैन्स के दिलों पर भी छुरियां चल रही है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाने का नाम टूटे देह रात भर (Tute Deh Raat Bhar Bhojpuri song) है। इसमें आम्रपाली बेहद ही सुंदर दिख रही है। इस सॉन्ग वीडियो में कल्लू एक पति का रोल निभा रहे है जिनकी शादी आम्रपाली से होती है और ये दोनों अपना हनीमून मना रहे है।
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर कर रहे हैं। इस वीडियो को आप SRK Music यूट्यूब चैनल पर सर्च कर देख सकते है। इस वीडियो पर अभी तक 233k व्यूज मिल चुके है। ये ट्रेंडिंग में छाया हुआ गाना भोजपुरी फिल्म शादी मुबारक (Shaadi Mubarak Bhojpuri Film) का है।
इस गाने को अरविंद कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। वीडियो में आम्रपाली और कल्लू अपने रोमांस से आग लगाते हुए दिख रहे है। आम्रपाली की अदाओं को देख इनके भोजपुरिया दर्शक इनको बार बार देखने के लिए तड़पे जा रहे है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई गाना इंटरनेट पर रिलीज किया जाता है। इनके गानों में रोमांस और ग्लैमर को भरपूर दिखाया जाता है। हालांकि लोग भी इन गानों को देखना बेहद पसंद भी करते हैं, तभी तो इन सॉन्ग्स की डिमांड काफी होती है। इस वजह से भोजपुरी स्टार्स के गाने सोशल मीडिया की गलियों में शोर मचाए रहते है।