नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 1 साल में चार से पांच फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्में अच्छा खासा बिजनेस भी करती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। अभिनेता की वर्ष 2022 में एक साथ कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2023 की शुरुआत भी उनके लिए कुछ खास नहीं रही। उनकी फिल्म सेल्फी बहुत बुरी तरह से पिटाई। देखा जाए तो हिट फिल्म देने वाले अक्षय कुमार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म देने वाले अभिनेता बन गए हैं।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। एक बार पहले भी उन्होंने ऐसा समय देखा है। उस समय उन्हें यशराज फिल्म में काम मिला था, लेकिन यहां भी उनकी किस्मत ने उन्हें धोखा दिया। अक्षय कुमार भले ही फ्लॉप फिल्में देते जा रहे हो लेकिन उनका नाम उन अभिनेताओं में शुमार होता है जो एक फिल्म के लिए 50 से 100 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूलते हैं। कुछ साल पहले तक अक्षय का मतलब ही सुपरहिट फिल्म हुआ करता था। बड़े-बड़े मेकर्स में उन पर दाव लगाते थे।
लेकिन हाल के समय में अक्षय कुमार फ्लॉप देते जा रहे हैं उनका ग्राफ नीचे आता जा रहा है। बहुत साल पहले जब अक्षय कुमार इस दौर से पहली बार गुजरे थे। उस समय अक्षय कुमार को यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है में काम करने का मौका मिला था। लेकिन कहा जाता है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार को फीस नहीं दी गई थी।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने करियर में यशराज फिल्म्स के साथ काफी काम किया है। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है मैं भी काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित पहले ही शामिल हो गए थे। लेकिन अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए बहुत समय बाद कास्ट किया गया था। यह वही समय था जब अक्षय कुमार की फिल्में फ्लॉप होते जा रही थी।
दिल तो पागल है यह फिल्म हिट हुई तो अक्षय कुमार ने यश चोपड़ा से पैसों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि तुम्हें फिल्म में ले लिया यह काफी नहीं था क्या। बता दें कि इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार ने यसराज फिल्म के साथ 11 साल काम नहीं किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।