Akshara Singh – Pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी को आज भी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। भले ही आज ये दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ काम नहीं करते हैं, लेकिन भोजपुरी दर्शकों द्वारा इनके गाने को आज भी खूब सर्च किया जाता है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनकी जोड़ी जब भी एक साथ पर्दे पारर नजर आती थी, तो बवाल मच जाता था।
Advertisement
अक्षरा (Akshara Singh) ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा टेलीविज़न की दुनिया में भी धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। अक्षरा ने ‘सरकार राज’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘लैला मजनू’, जैसी कई तमाम फिल्में की हैं।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
वहीं इस बीच अक्षरा और पवन का एक पुराना गाना ‘तनी फेरे दी बलम जी करवतिया’ (Tani Fere Di Balam Ji Karvatiya) एक बार फिर से यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लू कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांटिक डांस देख फैंस भी मदहोश हुए जा रहे हैं।
Advertisement
गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री वाकई कमाल की है। गाने को अक्षरा सिंह और पवन सिंह पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है। गाना ‘तनी फेरे दी बलम जी करवतिया’ को राधेश्याम, गजानंद लाल सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
अक्षरा सिंह के इस सॉन्ग को Wave_Music के आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है, जिसे अभी तक 2,85,52,448 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।