Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) की जर्नी काफी असाधारण रही है। गायक ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं, और फेन्स उनके जोशीले गानों पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। खेसारी के म्यूजिक वीडियो अक्सर लाखों में व्यूज लेते हुए वायरल हुए हैं। इंटरनेट पर तहलका मचाने वाला उनका ताजा वीडियो I Love You Rani है।
खेसारी(Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) द्वारा अभिनीत यह गाना वर्ष 2015 मई में रिलीज़ किया गया था। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को YouTube पर 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। फैंस इस म्यूजिक वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके खूब कमेंट इस गाने में देखने को मिल रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘साथिया’ से है। इसे खेसारी लाल यादव के साथ इंदु सोनाली ने गाया है। गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं।
गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की सुपरहिट भोजपुरी जोड़ी ने एक के बाद एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। दोनों का ये गाना भी खूब सुना जा रहा हैं। लोगों को ये गाना अपनी जवानी की याद दिला रहा हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अक्षरा सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक है। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। काम के बारे में बात करे तो खेसारी लाल यादव अगली बार संघर्ष 2 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में काजल राघवानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। खेसारी लाल अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं, जिसमें ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘खून भरी मांग’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘खिलाड़ी’, ‘साजन चले ससुराल 2’, ‘दबंग आशिक’ और ‘दबंग सरकार’ शामिल हैं।
देश भर में भोजपुरी फिल्मों के अपने अलग ही दर्शक बन चुके हैं। ये दर्शक भोजपुरी गानों के दीवाने है। यही वजह है कि भोजपुरी अल्बम और गाने अक्सर ही इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।