Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने आज भोजपुरी सिनेमा में अग्रणी अभिनेताओं की सूचि में अपनी जगह बनाई हैं। अभिनेता-गायक ने अपने शानदार डांस, चार्टबस्टर ट्रैक और अद्भुत अभिनय कौशल के साथ दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन किया है। वह हाल ही में अपने कुछ महीने पहले रिलीज़ किये गए सांग ‘जीजा जी’ की रिलीज के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं। यह सांग विशेष रूप से त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इसने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई।
इसे खेसारी लाल और गायक अंतरा सिंह ने मिलकर गाया है। गीतकार अखिलेश कश्यप ने इस जबरा गाने को लिखा हैं। उन्होंने दर्शकों को निराश नहीं किया है और बिना किसी शक के अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यों में से एक यह काम किया है। संगीतकार छोटू रावत ने भी शानदार ढंग से इस गाने को म्यूजिक दिया हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=JTNEzgfwcYs
जनवरी 2023 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 6,249,781 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह गिनती जारी है। सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत इस गाने को पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh), जिन्होंने इस गाने में मुख्य भूमिका निभाई है, वह भी इसमें देखने लायक है। उन्होंने भरपूर एनर्जी के साथ इसमें डांस किया है और अपनी अदाओं से सभी को रिझाया हैं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। खेसारी और अक्षरा इससे पहले भी अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जिस भी फिल्म में होते है उसे हिट करवा कर ही मानते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल और अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। जब भी ये दोनों साथ में स्क्रीन पर नज़र आते हैं तो इनके सभी फैंस खुशी से झूम उठते हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।