Bhojpuri : भोजपुरी इंडस्ट्री में वैसे तो कई सुपरस्टार मौजूद है। लेकिन एक स्टार ऐसा है जो इन दिनों काफी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। जिसका ग्राफ जिसका करियर ग्राफ हर किसी को अचंभित कर रहा है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में पहले से स्थापित सुपरस्टार्स को डरा रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के युवा कलाकार युवा अभिनेता युवा सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) के बारे में।

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी। उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आती है। सुरीली आवाज के बादशाह अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखेंगे। लेकिन जब वह अपने पहले एल्बम में नजर आए तो उसके बाद अरविंद अकेला कल्लू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उनकी एक्टिंग का जादू लोगों के दिलों दिमाग पर बहुत सर चढ़कर बोलने लगा। अब अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) का एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) के साथ में इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आ रही है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और अरविंद अकेला कल्लू ने बेहद ही शानदार तरीके से इस गाने में न सिर्फ डांस किया है बल्कि अपने रोमांस से हर किसी को चौका भी दिया है। उनका रोमांस लोगों के दिलों की धड़कनें चुरा रहा है। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि दोनों ही किसी गांव में किसी खेत में मौजूद है जहां पहले तो दोनों का डांस शुरू होता है। इसके बाद रूठी हुई अक्षरा सिंह को मनाने का काम अरविंद अकेला कल्लू करते हैं।


इसी बीच दोनों के बीच शुरू हो जाता है रोमांस एक ऐसा रोमांस जो दोनों को एक दूसरे के प्रति दीवाना बना देता है। हम अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह के जी गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम ‘मरद के दिहल दरद’ है। यह गाना खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अक्षरा सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 32 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।

यह खबरें भी पढ़ें