नई दिल्ली : बिग बॉस OTT 2 खत्म हो चुका है। इस शो को यूट्यूबर एलविश यादव ने जीत लिया है। सोमवार 14 अगस्त के दिन इस शो का फिनाले रखा गया था। शो काफी विवादों में भी रहा। शो के दौरान विदेशी कंटेस्टेंट जैद हदीद (Jad Hadid) और टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के बीच सेंसेशन लिप लॉक दिखाया गया, जिसने काफी चर्चा हासिल की।
आपको बता दे कि इन दोनों ही स्टार ने शो के अंदर 30 सेकंड के लिए एक दूसरे को लिप लॉक किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी मच गई। इस किसिंग सीन के बाद जैद हदीद (Jad Hadid) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को सलमान खान से भी काफी कुछ सुनना पड़ा। वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने सबसे ज्यादा आकांक्षा पुरी को अपने निशाने पर लिया।
Jad Hadid and Akanksha Puri kissed each other at Palak’s birthday pic.twitter.com/yXPAabFptS
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 16, 2023
हालांकि बाद में जैद हदीद (Jad Hadid) और आकांक्षा (Akanksha Puri) ने पूरे देश से अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी थी। मगर अब बिग बॉस खत्म होने के बाद एक बार फिर से यह दोनों सितारे सब कुछ भूल कर एक दूसरे के प्यार में गुम होते हुए नजर आए। दरअसल बिग बॉस OTT 2 की प्रतिभागी रही अभिनेत्री पलक पुरसवानी ने अपने जन्मदिन की एक पार्टी दी थी। जहां यह दोनों सितारे भी पहुंचे थे।
बर्थडे बज के बीच मीडिया और दोस्तों के सामने पलक पुरसवानी ने केक कटिंग सेरिमनी भी की। मगर पीछे बैकग्राउंड में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक दूसरे पर फिर से प्यार बरसाने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी इन दोनों को चीयर करने लगे और एक बार फिर इन दोनों ने एक दूसरे को किस कर लिया।
हालांकि यह किस गाल पर किया गया था। अब लोग इस पर काफी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। विदेशी एक्टर जैड हदीद तलाकशुदा हैं और एक बेटी के पिता हैं। वही आकांक्षा पुरी टीवी एक्टर पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।