Bhojpuri hot song : भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम एक अलग ही स्तर पर है। पवन सिंह (Pawan Singh) की फैन फॉलोइंग अन्य अभिनेता और अभिनेत्री से काफी ज्यादा है। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार का टैग मिला हुआ है। पवन सिंह (Pawan Singh) जिस भी फिल्म में नजर आते है वह फिल्म सुपरहिट होना तय माना जाता है। पवन सिंह की फिल्में लोगों को काफी पसंद आती है। पवन सिंह का एक्शन और रोमांस लोगों को रोमांच से भर देता है।
पवन सिंह के गाने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। अब सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने वाले गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह अभिनेत्री आस्था सिंह (Aastha Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब रोमांचित किया हुआ है। वीडियो के अंदर दोनों का रोमांस एक अलग स्तर का है।
आस्था सिंह (Aastha Singh) और पवन सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है। उस गाने का नाम है राजा जी यह गाना पवन सिंह की फिल्म राजा जी से ही लिया गया है। इस गाने को कुछ दिनों पहले ही यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। तब से लेकर अब तक इस गाने को 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इसे 55000 लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह दोनों ही संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस गाने को कुंदन सिंह ने लिखा है और श्याम सुंदर ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। इस गाने में शिवानी सिंह और पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।
यह गाना भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों के साथ-साथ अन्य राज्य के लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता पवन सिंह के काम के बारे में बात करें तो इन दिनों वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने लगे हैं।