Aamrapali Dubey – Nirahua Romance Video: इस समय भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) का भोजपुरी गाना ‘मजा मारे में तरबा गहनवा’ (Maja Mare Mein Turba Naye Gahanwa) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री हॉट और लाजवाब नजर आ रही है। इनकी हॉट केमिस्ट्री देख आपको भी प्यार आने लग जायेगा। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे हमेशा की तरह एक दूसरे एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे है।
यह गाना फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3) का है। गाने के वीडियो में आम्रपाली बहुत खूबसूरत दिख रही है। आम्रपाली ने मल्टी कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है। जबकि एक्ट्रेस के पति निरहुआ पिले कलर का धोती-कुरता पहनें हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में आम्रपाली पैसों के लिए निरहुआ से शादी करती है और निरहुआ के साथ उनके गांव चली आती हैं। फिर आम्रपाली को धीरे – धीरे निरहुआ से प्यार होने लग जाता है। लेकिन निरहुआ शुभी शर्मा से प्यार करते हैं और शुभी सिर्फ पैसों के खातिर निरहुआ के साथ प्यार का झूठा नाटक करती है।
फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ के इस गाने को कल्पना और अलोक कुमार ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और गाने के म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है। निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने को इन दिनों खूब सुना और देखा भी जा रहा है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक अभी तक 1,19,73,313 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में रात के 12 बजे निरहुआ और आम्रपाली पलंगतोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।