Aamrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के गानों का जलवा फैंस को इतना ज्यादा पसंद आता है कि रिलीज होने के 5 साल बाद भी ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ गाने सदाबहार जैसे होते हैं, जिसे आप कभी भी किसी भी मौसम में सुन सकते हैं। भोजपुरी जगत की सबसे हसीन जोड़ी आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ की तो बात ही अलग है। इनके गाने तो रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इनके पुराने गाने को भी सर्च करते रहते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने में रात के अंधेरे में बारिश में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री हिट है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए लोग बेकाबू रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली लगभग 25 फिल्में अभी तक एक साथ कर चुके हैं। भोजपुरी गाना ‘करेला मन पट जाई’ (Karela Man Pat Jayi) में निरहुआ और आम्रपाली रोमांस की सारी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना ‘करेला मन पट जाई’ को लोग बार-बार देख रहे हैं। इस गाने में निरहुआ बारिश में आम्रपाली के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आम्रपाली गाने में बेहद ही हॉट नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से निरहुआ को दीवाना बनाती हुईं दिख रही हैं। ये गाना AASHIK AAWARA का है, इस गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं। गाने को Dinesh Lal Yadav और Kalpana ने आवाज दी है। निरहुआ के इस गाने को ‘WWR Hamar Bhojpuriya’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अभी तक 18,407,099 से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़े – चाहती हैं दीपिका पादुकोण जैसी कर्वी फिगर? तो फॉलो करें ये Diet Plan
ये भी पढ़े – नए लुक में छाई Maruti Swift, सबसे ज्यादा माइलेज और फीचर्स से लबालब भरी है यह कार