Aamrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav) ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। निरहुआ के सॉन्ग को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है। भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। यही वजह है कि इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते रहते हैं।
इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘राम लखन’ (RAM LAKHAN) का गाना ‘धड़क जाला छतिया’ (Dhadak Jala Chhatiya) यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली को गुलाबी रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है। पिंक साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी इंडस्टी के सबसे फेमस जोड़ी में से एक हैं। ऑन-स्क्रीन जोड़ी अपने गानों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनका बेडरूम रोमांस वीडियो एक बार फिर से तबाही मचा रहा है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली ‘धड़क जला छतिया’ गाने में काफी एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। पिंक साड़ी पहनकर आम्रपाली अपने चाहने वाले को घायल करती हुईं नजर आ रही हैं।
बता दें कि इस गाने को अब तक 1,24,22,260 बार देखा चुका है। गाने को Kalpana और Rajnish ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं और संगीत से सजाया है Rajnish Mishra ने। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, मनोज टाइगर, संजय पांडे और अन्य अहम भूमिका में नजर आये हैं।
गाने को Nirahua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं, जबकि फिल्म में निर्देशक सतीश जैन हैं। निरहुआ और आम्रपाली की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।