Delhi Ration Card Rule- Smart-PDS से बदलेगी पूरी व्यवस्था, QR कोड और फेस स्कैन से मिलेगा राशन

दिल्ली सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल बनाने के लिए Smart-PDS सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रही है । इस नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड से जुड़ी हर सेवा ऑनलाइन होगी और पहचान के लिए QR कोड व फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा । लगभग 17 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा । फिलहाल 16 सदस्यीय UAT कमेटी सिस्टम की जांच कर रही है, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा ।