CKYC Number: बार-बार KYC की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, RBI ने बताया कैसे पाएं 14 अंकों का यह नंबर

अगर आपके पास 14 अंकों का CKYC (Central Know Your Customer) नंबर है, तो आपको हर बैंक या वित्तीय संस्थान में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ते । यह नंबर CERSAI (Central Registry of Securitisation Asset Reconstruction and Security Interest of India) द्वारा जारी किया जाता है और केंद्रीय डेटाबेस में आपकी सभी KYC जानकारी को सुरक्षित रखता है । नया अकाउंट खोलते समय आप सिर्फ यह नंबर दे सकते हैं और संस्थान आपकी डिटेल्स डाउनलोड कर लेता है । आपका मोबाइल नंबर या पता बदलने पर सिर्फ एक जगह अपडेट करना होगा । यह नंबर बैंक से संपर्क करके, 7799022129 पर मिस्ड कॉल देकर, या ckycindia.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है ।