Categories
Hindi News

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा से पहले जानें नए नियम, वरना नहीं होगी एंट्री

Chardham Yatra: उत्तराखंड प्रशासन की ओर से अब चारधाम यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए नए-नए नियम कायदे बनाए जा रहे हैं. प्रशासन का मतलब दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों से बचाना है. प्रशासन ने वाहनों के संचालन को लेकर सख्त नियमों को पूरी तरह लागू कर दिया है.

अगर आप भी चारधाम यात्रा में जाने की योजना बना रहे हैं तो प्रशासनिक स्तर पर बनाए गए नियमों को जानना जरूरी होगा. नियम नहीं जानने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप पहले प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों को जान लें, जिससे आसानी महसूस हो.

ग्रीन कार्ड क्यों जरूर?

क्या आपको पता है कि ग्रीन कार्ड बहुत जरूरी कागजात है. ग्रीन कार्ड एक ऐसा प्रमाणित दस्तावेज है जो यह तय करता कि यात्रा पर जाने वाला वाहन यातायात के सभी मानकों को पूरा करता है. इसमें गाड़ी के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, टैक्स, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र का पूरी जानकारी शामिल की जाती है.

वाहनों के लिए क्यों बनाए गए नियम

चारधाम यात्रा जाने से पहले वाहनों को लेकर बनाए गए नियमों को जानना जरूरी है. टूरिस्ट बसों, टैक्सियों और कैब जैसे सभी कमर्शियल वाहनों को यात्रा पर निकलने से पहले परिवहन विभाग से ग्रीन कार्ड बनवाना बहुत ही जरूरी है. इसके साथ ही व्यावसायिक वाहनों के लिए ‘ग्रीन कार्ड’ और ‘ट्रिप कार्ड’ दोनों का होना जरूरी समझा जाता है.

इसके साथ ही अगर आप निजी गाड़ी या फिर बाइक से यात्रा करने जा रहे हैं तो आपको ग्रीन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्रा के दौरान इस बात का बेहद ही ध्यान रखें कि निजी वाहनों के लिए ‘ट्रिप कार्ड’ बनवाना पूरी तरह से जरूर होगा.

पुलिस प्रशासन ने तीर्थ मार्गों की चेकिंग का काम किया शुरू

परिवहन विभाग व पुलिस की तरफ से तीर्थ मार्गों पर अभी से ही सख्त चेकिंग का काम शुरू कर दिया है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. किसी वजह से वाहन के पास वैध ग्रीन कार्ड नहीं मिला तो फिर उसे यात्रा मार्ग पर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.

कैसे बनवाएं ग्रीन कार्ड

ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. उत्तराखंड परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही निकटतम परिवहन कार्यालय जाकर भी वाहन का निरीक्षण करवाकर ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ले सकते हैं.

यात्रा पंजीकरण और विस्तृत प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट से जरिए भी आप बिना किसी परेशानी के ग्रीन कार्ड बनवाने का काम कर सकते हैं. ग्रीन कार्ड के बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी.