करोड़ों HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस Special Scheme की निवेश अवधि में हुई बढ़ोतरी

By

Yogesh Yadav

HDFC Bank FD News : देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एचडीएफसी बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Senior Citizen Care FD) स्कीम में निवेश करने की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। 

इस स्कीम में अब वरिष्ठ नागरिकों द्वारा तारीख 10 मई 2024 तक निवेश किया जा सकता है। इससे पहले इस स्पेशल स्कीम में निवेश करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 थी। एचडीएफसी बैंक की तरफ से यह खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम वर्ष 2020 में शुरू किया गया है।

HDFC Senior Citizen Care FD Scheme के फायदे

इस खास स्कीम में निवेश करने वाले सीनियर ग्राहकों को निवेश राशि पर एक्स्ट्रा 0.50 से 0.25 फीसदी ब्याज ऑफर किया जाता है। यानी की रेगुलर एफडी स्कीम से ज्यादा ब्याज इस स्कीम पर मिलता है। बैंक द्वारा 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

ब्याज की यह दर 5 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर लागू है। वही सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50% से 7.75% ब्याज सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से मिल रहा है। एक बार फिर बताना चाहेंगे HDFC Senior Citizen Care FD Scheme में निवेश करने का आखिरी मौका आपके पास 10 मई 2024 तक का है।

HDFC Bank Senior Citizen FD Rates : 2 करोड़ रुपए से कम की सामान्य FD पर ब्याज की दरें

  • 7 दिन से 14 दिन के लिए : आम जनता (3.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (3.50 प्रतिशत)
  • 15 दिन से 29 दिन के लिए: आम जनता (3.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (3.50 प्रतिशत)
  • 30 दिन से 45 दिन के लिए : आम जनता (3.50 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (4.00 प्रतिशत)
  • 46 दिन से 60 दिन के लिए : आम जनता (4.50 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (5.00 प्रतिशत)
  • 61 दिन से 89 दिन के लिए : आम जनता (4.50 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (5.00 प्रतिशत)
  • 90 दिन से 6 महीने के लिए : आम जनता (4.50 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (5.00 प्रतिशत)
  • 6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम के लिए : आम जनता (5.75 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (6.25 प्रतिशत)
  • 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम के लिए : आम जनता (6.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (6.50 प्रतिशत)
  • 1 साल से 15 महीने से कम के लिए : आम जनता (6.60 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.10 प्रतिशत)
  • 15 महीने से 18 महीने से कम के लिए : आम जनता (7.10 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम के लिए : आम जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत) 
  • 21 महीने से 2 साल के लिए : सामान्य जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 2 साल 1 दिन से 2 साल 11 महीने से कम के लिए : सामान्य जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 2 साल 11 महीने से 35 महीने के लिए : सामान्य जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से 4 साल 7 महीने के लिए : सामान्य जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन 5 साल से कम या उसके बराबर के लिए : आम जनता (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.50 प्रतिशत)
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल के लिए: सामान्य जनता के लिए (7.00 प्रतिशत) सीनियर सिटीजन (7.75 प्रतिशत)
Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App