Weather Update: बादलों की गरज के बीच 6 और 7 फरवरी को 8 राज्यों में बारिश की चेतवानी, पढ़े भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

​नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज (Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में सुबह और शाम के समय में अधिक ठंड पड़ती हुई दिख रही है। दोपहर के समय में खिली धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

मौसम का मिजाज अगले कुछ दिन इसी तरह का देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, फरवरी के मौसम में क्लाइमेट चेंज का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। अभी सर्दियों की विदाई का समय नहीं आया है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस समय बारिश का सिलसिला जारी है।

बारिश के बाद से दिल्लीवालों को कल ठंड से राहत मिली है। आज यानी 6 फरवरी को भी दिल्ली में अच्छी धूप देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह के समय मध्यम कोहरा और धुंध देखी गई। आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में भी तापमान में कमी होने की उम्मीद है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश से भीषण कोहरा तो खत्म हो गया है, लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिली है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अभी और देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

बिहार और उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया था।

6 से 7 फरवरी के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि 5 फरवरी को सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोतत्र भारत के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। पंजाब, हरियाणा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

बिहार में मौसम का हाल
राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना में 1-2 दिन कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 8 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग में अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है। 8 फरवरी से पटना में धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज, करनाल (हरियाणा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया। आज उत्तराखंड में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App