नई दिल्लीः भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे कई जगह हिमस्खलन की घटना देखने को मिल रही है।
इससे कई मार्ग भी बाधित हुए, जहां राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा और पश्चिमी यूपी में आज दिनभर धूप खिली रही है, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इतना ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज मौसम साफ रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। देश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश भी देखने को मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः बचत! आज ही 11 हजार में खरीदें Bajaj Platina बाइक, पेट्रोल का खर्च होगा आधा
– इन राज्यों में होगी गरज के साथ बारिश
आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी सहित बिहार में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में बादलों का आवागमन जारी रहने की संभावना जताई है।
वहीं, इसके अलावा मध्य प्रदेश में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है। इसके साथ दक्षिणीराज्यों में बूंदाबादी के अलावा पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। अंडमान निकोबार दीप समूह में भी आज बारिश की संभावना जारी कर दी गई है।
वहीं, इससे पहले बीते 24 घंटे के दौरान असर उनके पूर्वी इलाकों में मामूली बारिश के साथ बारिश देखने मिवी है। तेलंगना के कुछ हिस्से और विदर्भ में तापमान में तगड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू-कश्मीर गुजरात के तमाम हिस्सों में तापमान में अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है।
- यहां होगी बर्फबारी के साथ बारिश
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से तापमान गिरेगा बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से धर्मशाला और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। महाशिवरात्रि के बाद मौसम में भारी बदलाव दर्ज किया जा सकता है। सुंदर नगर, मंडी , चंबा, कांगड़ा धर्मशाला , भुंतर, शिमला, डलहौजी, मनाली और केलांग में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
वहीं, महाराष्ट्र कर्नाटक केरल तमिलनाड सहित देश के तमाम इलाकों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की दर्ज की जा सकती है। मार्च के पहले सप्ताह से ही उमस भरी गर्मी का अनुभव होने लगेगा।
- यहां भी तापमान में होगी भारी बढ़ोतरी
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यूपी बिहार में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। वहं, तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा सकती है। बढ़ोतरी के कारण ही ह्यूमिडिटी बढ़ेगी। इससे उमस आदि की समस्या से लोग परेशान रहेंगे।