Lucky Plants: पेड़ – पौधे लगाने से घर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को बेहद ही अच्छा बताया गया है। ये बात तो हम सभी को पता है कि मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। हालांकि, कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में पैसों की बरसात हो जाती है। वास्तु की मानें तो इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इतना ही नहीं इन पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है। इन पौधों को आप घर के अंदर, बालकनी और गार्डन कहीं भी लगा सकते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को लगाना अच्छा बताया गया है।
अनार का पौधा
ये बात तो हम सभी को पता है कि अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यह पौधा वास्तु के हिसाब से भी काफी अच्छा माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वास्तु के मुताबिक, घर के आंगन में आप अनारा का पौधा लगाने से कर्जों से छुटकारा मिलता है। ध्यान रहे इस पौधे को कभी भी गलती से भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।
बांस का पौधा
वास्तु की मानें तो घर के सामने बांस का पौधा लगाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाया जाये, तो घर में पैसा टिकने लगता है। इस पौधे को लगाने से आपको जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इतना ही नहीं आप अपने मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं।
बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पौधे को भी काफी अच्छा माना गया है। मान्यता है कि बेल के पौधे में भगवान शिव का वास है। जिस घर में भगवान भोलेनाथ का वास होता है, वहां कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है। बेल का पौधा लगाने से घर धन-दौलत से भरा रहता है।