नई दिल्ली UP BC Sakhi Yojna 2023: उत्तर प्रदेश सरकार गांव की महिलाओं के विकास के लिए एक नई योजना को लागू किया है। इस योजना में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग संवाददाता सखी तैनात करेगी। जिससे की गावं की महिलाओं को शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। BC Sakhi आपके घर में जाकर पैसे देगी। ये सरकार का काफी महत्कांक्षी प्रोजेक्ट है। इस योजना को आगे ले जाने के लिए सरकार ने 430 करोड़ का बजट पास किया है।
इसे भी पढ़ें- पैन-आधार को लेकर ये बातें ध्यान रखना जरूरी, वरना खड़ी हो सकती हैं कई मुश्किलें
बता दें सरकार की इस नई पहल में आप भी हिस्सा ले सकती हैं। इसके लिए मात्र 10 वीं पास होना होगा। और आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम का मकसद गांव की महिलाओं को बेहतर रोजगार देना है। इसके साथ ही गांव में रहने वाले लोगों तक डिजिटल लेन-देन जैसी बुनियांदी सुविधाओं को पहुंचाना भी है। इसमें बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखियां घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
इसे भी पढ़ें- कर्मचारियों की चमकी किस्मत, अब सैलरी में होगा बंपर इजाफा, आया 8वें वेतन आयोग पर नया अपडेट
जानिए UP BC Sakhi Yojna 2023 के लिए पात्रता
अगर आप UP BC Sakhi Yojna 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 10 वीं पास होना होगा। इसके साथ ही इसमें आयु सीमा भी तय की गई है। इसमें आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 50 साल के बीच में है। ये भर्ती ग्राम पंचायत के मुताबिक होगी।
इसे भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav का ‘तर तर पसीना छूटेला’ गाना सोशल मीडिया पर छाया, 140 मिलियन से ज्यादा पहुंचे व्यूज
UP BC Sakhi Yojna 2023 में मिलने वाला वेतन और लाभ
- आपको बता दें UP BC Sakhi Yojna 2023 में पहले 6 महीने तक 4 हजार रुपये हर महीने के हिसाब से मिलेंगे।
- वहीं बैकिंग डिवाइस को खरीदने के लिए 50,000 रुपये अलग से मिलेंगे।
- इसके जब आपके 6 महीने पूरे हो जाएंगे तो प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर कमीशन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Monalisa के बाद Pawan Singh ने इस नई एक्ट्रेस के साथ लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो देख चढ़ जाएगी फीलिंग्स
UP BC Sakhi Yojna 2023 के लिए कैसे करें आवेदन
अगर आप UP BC Sakhi Yojna 2023 में आवेदन करना चाहती हैं तो ये आवेदन ऑनलाइन भी कर सकती है। इसके लिए आपको मोबाइल फोन या फिर UP BC Sakhi Yojna 2023 का ऐप डाउनलोड करना होगा। UP BC Sakhi Yojna 2023 में एक ही ग्रामपंचायत में किया जा सकता है। एक से ज्यादा पंचायत के लिए आवेदन करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।