नई दिल्ली: LIC Jeevan Shiromani Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की जानी-मानी बीमा कंपनी है। आज के हजारों लोग इससे जुड़े हुए हैं। यही एलआईसी (LIC) भी अपने ग्राहकों का ख्याल रखते हुए नई-नई बीमा पॉलिसी लाता रहता है। अब अगर आप एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लेना चाहते हैं तो हम आपको को एक पॉलिसी के बारे में बताते हैं, जिसमे सुरक्षा के साथ बचत करने का मौका दिया जाता है। इस पॉलिसी का नाम LIC Jeevan Shiromani Scheme 2023 है। यह बीमा पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड प्लान है।
इसे भी पढ़ें- अभी चेक करें आपके खाते में 10-10 हजार रुपए आए कि नहीं, अभी करें यह काम मिलेगा लाखों का तोहफा
LIC Jeevan Shiromani Plan
बता दें कि इस पॉलिसी के तहत अगर पॉलिसीधारक की मैच्योरिटी से फहले मौत हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक मदद मिलती है। यह एक तरह का लिमिटेड प्रीमियम मनी बैक प्लान है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलते रहते हैं। LIC Jeevan Shiromani Scheme 2023 में निवेश करने की अधिकतम उम्र 55 साल (पॉलिसी अवधि 14 वर्ष), 51 साल (पॉलिसी अवधि 16 वर्ष), 48 साल (पॉलिसी अवधि 18 वर्ष) और 45 साल (पॉलिसी अवधि 20 वर्ष) है।
LIC Jeevan Shiromani Plan में जीवित रहते मिलता है लाभ
14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल में सम एश्योर्ड का 30 फीसदी।
16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल में सम एश्योर्ड का 35 फीसदी।
18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल में सम एश्योर्ड का 40 फीसदी।
20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल में सम एश्योर्ड का 45 फीसदी।
कितना करना होगा निवेश
जैसे की बताया की LIC Jeevan Shiromani पॉलिसी में बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है। ऐसे में ग्राहकों को 4 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद उन्हें रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें पॉलिसी धारक को हर महीने करीब 94,000 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें पॉलिसी धारक के जीवित रहते हुए एक निश्चित अवधि में भुगतान की सुविधा दी गई है। इसके आलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है। यह पॉलिसी गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी प्रदान करती है और इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी मिलते हैं।
कौन ले सकता है LIC Jeevan Shiromani Plan
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है, जिनकी कमाई ज्यादा है। इस LIC पॉलिसी का मिनिमम सम 1 करोड़ है। वहीं जो लोग पॉलिसी लेना चाहते हैं उनकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए।
LIC Jeevan Shiromani Plan की खास बातें
- एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) को लेने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिक से अधिक उम्र 55 साल होनी चाहिए। वहीं अगर कोई 51 साल में यह पॉलिसी खरीदना चाहता है तो वह 16 साल के लिए यह पॉलिसी ले सकता है। साथ ही अगर किसी की उम्र 55 साल है तो वह पॉलिसी 14 साल के लिए खरीद सकता है।
- एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) की मैच्योरिटी की उम्र कम से कम 69 (14 साल के लिए)
- LIC जीवन शिरोमणि की न्यूनतम सम 1 करोड़ रूपये है।
इसे भी पढ़ें- ये है किस्मत चमकाने वाला सिक्का, लाखों लोगों ने कर ली बंपर कमाई
LIC Jeevan Shiromani Plan में मौत के बाद का लाभ
अगर एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) में पॉलिसी धारक की मौत बीमा लेने के बाद या पॉलिसी के 5 साल होने के पहले हो जाती है तो उसके परिवार बीमित राशि और उस पर ब्याज दिया जाता है। वहीं अगर पॉलिसी धारक की मौत 5 साल बाद हो जाती है तो ऐसे में उसके परिवार को बीमित राशि के साथ ब्याज और उसके साथ लॉयलिटी भी दी जाएगी। ऐसे ही इस पॉलिसी में बहुत सारे फायदे दिए जाते हैं।