नई दिल्लीः हम आधनिक जमाने में जी रहे हैं, जो धीरे-धीरे और भी ज्यादा आधुनिक होता है जा रहा है। मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी ने इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है। वहीं टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ऐसी डिवाइस आ गई हैं जो एक आवाज में बल्ब ऑफ कर देती हैं और पंखा ऑफ कर देती है। इसके आलावा इन डिवाइस को आवाज देकर कई काम कर सकते हैं। अब ऐसे ही डच इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Philips ने Airfryer XL Connected नाम का नया डिवाइस भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

बता दें कि फिलिप्स एयरफ्रायर XL कनेक्टेड को एक आवाज देकर खाना बनवाया जा सकता है। इस एयर फ्रायर में 80 डिग्री सेल्सियस से 200 डिग्री सेल्सियस तापमान की रेंज में कुकिंग ऑप्शन मिलता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से खाना बनाने पर खाने की गुणवत्ता और पौष्टिकता पर असर नहीं होगा। यह डिवाइस NutriU App के साथ काम कर करके जानकारी देता है कि खाना कैसे और कितनी देर के लिए पकाना है।

मिलते हैं कई फंक्शन

इस डिवाइस में एक टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। जिसके साथ सात प्री-प्रोग्राम्ड फंक्शंस दिए गए हैं, जिनमें खाना गर्म करने, फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट और रीहीट करने जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें 1.2Kg क्षमता वाली बास्केट और 6.2L पैन दिया गया है, जिससे एक साथ 5 लोगों का खाना एक साथ फ्राई किया जा सकता है। इसके दोनों हिस्सों को निकाल सकते हैं और धो सकते हैं यानी डिशवॉशर-प्रूफ हैं।

दिया गया है अमेजन अलेक्सा का इंटीग्रेशन

इस नए फिलिप्स डिवाइस में अमेजन अलेक्सा का इंटीग्रेशन मिलेगा, जिसकी मदद से इंटेलिजेंट कुकिंग कर सकेंगे। अलेक्सा इंटीग्रेशन यानी यूजर्स सिर्फ आवाज देकर इसे ऑपरेट कर सकते हैं। इसके साथ ही NutriU ऐप में 100 से ज्यादा व्यंजनों का डाटाबेस फीड है। यूजर्स इस ऐप से पसंद की डिश चुनकर बना सकते हैं और साइन-अप करने के बाद अकाउंट में अपलोड कर सकते हैं।

कितनी है इस डिवाइस की कीमत

Airfryer XL Connected की कीमत भारतीय बाजार में 17,995 रुपये है। इस डिवाइस को फिलिप्स के एक्सक्लूसिव डोमेस्टिक अप्लायंसेज e-स्टोर से ही खरीद सकते हैं। इसके लॉन्च पर ऑफर दिया जा रहा हैं, जिसके तहत इसे सिर्फ 17,099 रुपये में खरीद सकेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...