रातों-रात करोड़पति बना देंगे ये पुराने सिक्के और नोट, जानिए क्या करना होगा?

Vipin Kumar

नई दिल्लीः कई लोगों को पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक होता है। लेकिन आपको बता दें कि यह आपका यह शौक आपको लखपति या करोड़पति बना सकता है। जी हां आपने सही सुना। अगर आपके बहुत ही ज्यादा पुराने सिक्के जमा कर रखें हैं तो इन्हें बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं।

ऐसे आजादी के पहले के 1 रुपये के चांदी के सिक्के के 2 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सिक्के को बहुत शुभ माना जाता है। इस खास सिक्के को बेचकर आप 10 लाख रुपये कमा सकते हैं। जानकार भी कहते हैं कि मां वैष्णो देवी की तस्वीर वाला सिक्का बेहद शुभ माना जाता है, जिसकी वजह से लोग इसे किसी भी कीमत में खरीद लेते हैं।

ऐसे ही एक 1 रुपये का सिक्का है, जो ब्रिटिश इंडिया का है। अंग्रेजी शासन काल के दौरान का यह सिक्का साल 1885 में जारी हुआ था, जो बहुत कम लोगों के पास देखने को मिलता है। इस तरह के सिक्के के 10 करोड़ 20 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

ऐसे ही अगर आपके पास 1,5,10,20,50,100 रुपये पर 786 अंक है तो उसे यूनिक माना जाता है और उस सिक्के या नोट की कीमत लाखो करोड़ों के आसपास होती है।

इसी तरह सिक्कों के एक बंडल को 11.10 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। इस बंडल में कुल 10 सिक्के हैं। जिसमें 4 सिक्के 1961 के हैं और 3-3 सिक्के 1962 और 1963 के हैं।

  • कैसे बेचें ये सिक्के और नोट

इसके लिए सबसे पहले आपको नीलामी करने वाली वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर खुद का सेलर अकॉउंट बनाना होगा। सेलर अकाउंट बनाने के बाद नोट या सिक्के के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी होगी। अब जो भी इस नोट और सिक्के को देखेगा और खरीदना चाहेगा वह आपसे खुद संपर्क करेगा।

Share this Article