नई दिल्ली Business Idea: आज के समय हर कोई मोटी कमाई करना चाहता है इसके लिए काफी नौकरी के साथ में बिजनेस करने लगते हैं। यदि आप बिजनेस के द्वारा मोटी कमाई करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) लेकर आए हैं।
हम इस लेख में जिस बिजनेस की बात कर रहे हैं वह मछली पालन और बत्तख पालन का बिजनेस हैं। इस बिजनेस की नीव रखने में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मदद कर रही हैं। ये एक लाभदायक बिजनेस है। मछली के साथ में बत्तख के पालन से प्रोटीन के अलावा बत्तखों के मलमूत्र भी उपयोग में आता है।
ये दोनों ही बिजनेस करके कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं। इस प्रकार के बिजनेस से मछली पालन पर होने वाले खर्च में तकरीबन 60 फीसदी की सेविंग की जा सकती है।
इसके साथ में बत्तख, तलाब की गंदगी खाकर उसकी सफाई करती है। ये पानी में तैरती हैं। पानी में तैरने से तालाब में ऑक्सीजन स्तर बढ़ जाता है। इससे मछलियों की ग्रोथ भी काफी होती है।
मछली पालन के साथ करें बत्तख का पालन
मछली के साथ में बत्तख पालन के लिए अच्छी नस्ल वाली बत्तखों को पालना चाहिए। बत्तख पालन के लिए खाकी कैम्पबेल प्रजाति, सिलहेट मेटे आदि तरह की प्रजातियों का चयन कर सकते हैं। मछली के साथ में बत्तख पालन के लिए ऐसे तलाब का चयन किया जा सकता है।
इस तलाब की गहराई कम से कम 1.5 से 2 मीटर का हो। तलाब में 250 से 350 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से चूने का उपयोग करना चाहिए। तलाब के ऊपर या किसी किनारे पर बत्तखों के लिए बाड़ा बना सकते हैं। तलाब पर बांस और लकड़ी से बाड़ा बनाएं। बाड़ा हवादार होने के साथ सेफ भी होना चाहिए। एक हेक्टेयर में 250 से 30 बत्तखों का पालन कर सकते हैं।
मछली के साथ बत्तख पालने से कैसे होगा लाभ
- मछली के साथ में बत्तख पालन से सालाना 3500 से 4 हजार किलो मछली, 15 हजार से 18 हजार अंडे और 500 से 600 बत्तख के मांस का उत्पादन किया जा सकता है।
- बत्तखों को 120 ग्राम दाना हर रोज देना है। वहीं मछली के साथ में बत्तख पालन से 60 से 70 ग्राम दाना देकर अहार की मात्रा को पूरा कर सकते हैं।
- मछली के साथ बत्तख पालन से तलाब में अतिरिक्त खाद डालनी नहीं होती है।
- तलाब में बत्तखों के तैरने से ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है।
- एक हेक्टेयर तलाब में मछली के साथ में 200 से 300 बत्तखों की बीट से मछलियों के भरपूर खाना मिलता रहेगा।