नई दिल्ली Indian Railways: देश में हर रोज ठंड बढ़ रही है। देश के मध्य और उत्तर पश्चिमी भागों में कोहरे का कहर भी दिख रहा है। पास की चीजों को देखना जरा मुश्किल हो रहा है। कोहरे की वजह से आम जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोहरे का असर रेल पर भी दिख रहा है।
बता दें कोहरे की धुंध से ट्रेनों की रफ्तार में कमी आई हैं। हाल ये है कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी अपने तय समय से काफी घंटे दरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना भी प्राभावित हो रहा है।
हर साल रेलवे काफी सारी ट्रेनों को एक लंबे समय के लिए पूरी तरह से रद्द किया जाता है। वहीं काफी सारी ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द किया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी कोहरे को देखते हुए रेलवे ने 29 फरवरी 2024 तक के लिए ट्रेनों को पूरी तरह से और कई ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया है। ये सारी ट्रेने दिसंबर महीने में तय की गई हैं।
कोहरे की वजह से सरंक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 1 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द आंशिक रूप से रद्द कुछ ट्रेनों के ऑपरेशन के दिनों में कमी की गई है।
किस तारीख को रद्द हुई कौन सी ट्रेन
- गाड़ी संख्या 24197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 25 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक
- गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 24198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 23 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्स. 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्स. 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी।
थोड़ें समय के लिए रद्द हो गई ये ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 12178 मथुरा जं.-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2024 तक मथुरा जं और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा जं. चंबल एक्सप्रेस 23 फरवरी 2024 तक आगरा कैंट और मथुरा जं के बीच रद्द रहेगी।