Sona-Chandi Ke Bhav: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड कभी महंगा तो कभी सस्ता होता हुआ नजर आ रहा है। शादियों के सीजन में सोने के भाव में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
शादी के घर में सबसे अधिक सोने और चांदी की ही खरीदारी होती है। आज, 28 नवंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यदि आपके घर में भी बेटा और या बेटी की शादी है, तो आपको उससे पहले सोने के भाव जरूर जान लेने चाहिए। आज यानी मंगलवार को सोना 62 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है।
वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को 22K सोने की कीमत ₹5735 प्रति ग्राम है, जबकि 24K सोने की कीमत ₹6256 है, जो पिछले दिन से क्रमशः ₹25 और ₹27 प्रति ग्राम अधिक है।
इसी बीच, 22K वाले आठ ग्राम सोने की कीमत ₹45,880 है और 10 ग्राम गोल्ड का भाव ₹57,350 है। जबकि, 24K सोने की कीमत ₹50,048, ₹62,560 है।
आज क्या है सोने की कीमत?
अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले गोल्ड का दाम 61647 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 56696 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड 46421 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला सोना आज 36209 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
22K सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम) 24K सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद में 22K सोने की कीमतें ₹57,400 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24K सोने की कीमतें ₹62,610 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई में 22K सोने की कीमतें ₹57,350 रुपये है, जबकि 24K सोने की कीमतें ₹62,560 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 22K सोने की कीमतें ₹57,800 और 24K सोने की कीमतें ₹63,050 प्रति 10 ग्राम है।
राजधानी दिल्ली में 22K सोने की कीमतें ₹57,500 है, जबकि 24K सोने की कीमतें ₹62,710 प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी ओर, गुडरिटर्न के आंकड़ों से पता चलता है कि चांदी की कीमत कल से ₹1.30 प्रति ग्राम बढ़कर ₹78.50 प्रति ग्राम पहुंच गई है। इसलिए, चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को ₹628 (आठ ग्राम), ₹785 (10 ग्राम), ₹7850 (100 ग्राम) और ₹78,500 (1 किलोग्राम) खर्च करने होंगे।