नई दिल्लीः हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया था। अभी उसकी खुशी में कर्मचारी झूम रहे थे, लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या तोहफा होगा जो कर्मचारियों का दिल जीतने के लिए काफी है।
दरअसल, रेलवे ने अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। इस बढ़ोतरी के बाद रेलवे कर्मियों की सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी हो जाएगी जो हर किसी का दिल जीतने कल के लिए काफी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से भी इसका ऐलान कर दिया है।
जानिए कितना हो गया डीए
रेलवे बोर्ड के 4 फीसदी डीए बढ़ाने के लिए ऐलान बाद अब यह 46 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए डीए की दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो महंगाई में किसी डोज की तरह काम करेंगी। त्योहार से पहले यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है, जो कर्मचारियों का दिल खुश करने के लिए काफी है।
इससे पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी का ऐलान किया था। इसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया था। अब इसके अलावा केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को करीब 15,000 करोड़ रुपये का बोनस देने का भी ऐलान कर दिया। दूसरी ओर महंगाई के दौर में रेलवे बोर्ड का यह ऐलान किया बड़ी खुशखबरी की तरह माना जा रहा है।
रोके गए डीए पर मिल सकती है गुड न्यूज
कोरोना वायरस संक्रमण काल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की तीन छमाही डीए एरियर रोक लिया गया था। अब चर्चा है कि सरकार इसे भी जारी कर सकती है।
एक तो कर्मचारी वर्ग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर अगले साल देशभर में लोकसभा चुनाव होने हैं। कर्मचारियों को लुभाने के लिए सरकार इस पर अपनी मुहर लगा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर कर्मचारियों के अकाउंट में बंपर रकम आनी संभव मानी जा रही है।