नई दिल्ली: Apply For PMAY 2023: सरकार देश में आमजनों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इस योजनाओं को चलाने का मकसद देश के लोगों को आर्थिक मदद करना है ताकि वह देश में सुरक्षित तरीके से रह पाएं। देखा जाए तो सरकार देश के लोगों का पेट भरने के फ्री राशन योजना चल दी और इसके साथ ही कई अन्य योजनाएं शुरू कर दी। इसके बाद अब सरकार लोगों के रहने का इंतजाम कर रही है। दरअसल सरकार ने पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) शुरू कर दी है। अब इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले लोगों को घर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें करीब 35 हजार से 580 बेघर परिवारों को फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- मार्केट में धूम मचा रहा ये 199 रुपये वाला Portable AC, खासियत कर देगी हैरान
Apply For PMAY 2023
यहां हम पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) की बात कर रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य में सभी बेघर परिवारों को सरकार की तरफ से पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। सरकार इसके लिए कुल 355 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च कर रही है। अब राज्य का हर नागरिक और परिवार पक्के मकान में रहेगा। इसमें कुल 35 हजार 580 परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। हम यहां आपको इसके बारे में पूरी डिटेल में बताते हैं। आइए देखते हैं।
पीएम आवास योजना के तहत 355 करोड़ 34 लाख जारी
जैसे कि हमने जानकारी दी कि कुल 35 हजार 580 परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा और इसके लिए कुल 355 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं इस बारे में शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र ने बात करने हुए कहा कि सभी बेघर परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बेघर परिवारों का विकास होना जरूरी है।
वहीं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) कुल 355 करोड़ 35 लाख रुपये जारी करेगी। लाभर्थियों को पैसा जियो टैगिंग की मदद से दिया जाएगा। जियो टैगिंग की मदद से 2 किस्त के रूप में लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। इससे राज्य के लोग अपना खुद का पक्का मकान बनवा पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Wetaher Forecast: फिर बिगड़ने जा रहा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी गरज के साथ होगी झमाझम बारिश
Apply For PMAY 2023
बता दें कि इस योजना के तहत कुल 35 हजार 580 परिवारों को पक्का मकान बनवाने के लिए मदद की जाएगी। हालांकि इसमें पहले 5 हजार 726 परिवारों को 156 करोड़ 88 लाख रुपये की रकम दी जाएगी।
वहीं दूसरी बार 19 हजार 854 परिवारों को 198 करोड़ 46 लाख रुपये की रकम दी जाएगी।