नई दिल्ली PM KISAN BENEFICIARIES: केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक रुप से मदद की जा रही है। किसान आने वाली 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि 15वीं किस्त कब तक खाते में आएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 15वीं किस्त नवंबर महीने में किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है। कृषि विभाग के द्वारा केवाईसी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। लेकिन किसान केवाईसी कराने के लिए तैयार नहीं है।
बरेली में ऐसे काफी किसान हैं जिनके द्वारा केवाईसी नहीं कराया गया है। वहीं ऐसे भी किसान हैं जिनके द्वारा खाते को आधार से लिंक नहीं कराया गया है। इसके अलावा कुछ ने लैंड सीडिंग नहीं कराई है।
उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह के मुताबिक 4,88,249 किसानों का डेटा पीएम किसान योजना के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इन किसानों को इसी महीने 15वीं किस्त ट्रांसफर हो सकती है। डीडी एग्रीकल्चर ने जानकारी दी है कि जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराई है और जिन किसानों ने आधार को खाते से लिंक नहीं कराया है तो उनको 15वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
बताया गया है कि साढ़ें चार लाख किसानों में 86 फीसदी किसानों ने अपनी लैंड सीडिंग का काम पूरा करा लिया है। जबकि इसके अलावा 75 हजार किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है तो 29 हजार किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं है।
इससे ये स्पष्ट हो गया है कि इन सभी किसानों को 15 वीं किस्त का लाभ नहीं होगा। तहसील, ब्लॉक से लेकर न्याय पंचायत सचिवालय में जाकर किसान ई-केवाईसी करा सकते हैं। जबकि भूलेख अंकन के लिए तहसील में जाकर ही करा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें सरकार के द्वारा पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। जो कि तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक फटाफट ईकेवाईसी का काम करा लें वरना आने वाली किस्त से वंचित रह जाएंगे। इस समय ईकवाईसी का काम जोरों पर हो रहा है।