नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर के दाम लोगों की जेब का दम निकाल रहे हैं, जिससे आर्थिक बजट का पहिया भी डगमगाता जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर तो खरीदना कोई आसान काम नहीं रह गया है, जिसके हर महीने रेट बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च कर दिया है, जिसकी आप बहुत सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।

यह सिलेंडर 350 रुपये सस्ता भी है, जिसकी आप आराम से 750 रुपये में खरीदारी कर सकते हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आम लोगों के लिए यह सुविधा आरंभ की गई है, जिसका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं। यह सिलेंडर इंडेन का होगा।

  • जानिए गैस सिलेंडर की कीमत

भारत में मौजूदी समय में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट 1053 रुपये तय किए गए हैं। ऐसे में आपको सरकारी कंपनी इंडेन की ओर से 750 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप बहुत कम रुपये खर्च कर सिलेंडर की खरीदारी आराम से कर सकते हैं।

  • इंडेन ने शुरू की सुविधा

भारत की बड़ी कंपनी इंडेन ने ग्राहकों के लिए कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा आरंभ कर दी है। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 750 रुपये खर्च करने होंगे। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस सिलेंडर की वजह भी सामान्य सिलेंडर से कम है।

  • जानिए कितने होती है गैस

कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस प्राप्त होती है। इस कारण इन सिलेंडरों के दाम बहुत कम हैं। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। फिलहाल यह सिलेंडर 28 से ज्यादा शहरों में जारी कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें काफी दिनों से बढ़ रही हैं, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...