नई दिल्ली LIC Jeevan Akshay Plan: एलआईसी देश की नंबर वन बीमा कंपनी में से एक है। ये देश के सभी वर्ग के लिए पॉलिसी पेश करती रहती है। इसकी पॉलिसी से देश का हर वर्ग का शख्स मालामाल हो रहा है। आपको बता दें एलआईसी निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है। साथ में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम भी नहीं होता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy) के बारे में, ये पॉलिसी बीमाधारक को मौत होने के बाद भी लाभ देती है।
एसआईसी की ये एक शानदार पॉलिसी में से एक है। इस समय एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy) लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है। पहले इस पॉलिसी को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इसको कंपनी के द्वारा एक बार फिर से शुरु किया गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इसे भी पढ़ें- अगस्त में लॉन्च हुए Redmi से लेकर OPPO के धुआंधार फोन, बजट में हिट और फीचर्स में फिट
LIC Jeevan Akshay Policy में मिलने वाली पात्रता
LIC Jeevan Akshay Policy खरीदने के लिए शख्स की आयु 18 साल से 55 साल के बीच में होनी चाहिए। इस पॉलिसी की अवधि 13 साल से 25 साल है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी की आयु 65 साल है। इस पॉलिसी में अवधि से 3 साल कम प्रीमियम देना पड़ता है। यानि कि आपकी पॉलसी 25 साल है तो आपको 22 सालों तक ही प्रीमियम देना होगा। एलआईसी पॉलिसी में कम से कम 1 लाख रुपये जमा कर सकते हैं वहीं अधिकतम निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी में मंथली, तिमाही, छमाही, और सालाना निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Ola ने दिखाया अपने 4 Electric Bikes का लुक, बनेगी भारत की Ducati बाइक
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी कौन ले सकता है?
आपको बता दें एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी हर कोई नहीं खरीद सकता है। इसके लिए कंपनी ने कुछ कैटेगरी सेलेक्ट की है। जैसे कि इस पॉलिसी में 35 साल से 85 साल के लोग निवेश कर सकते हैं। प़ॉलिसी में प्रीमियम कैसा चाहते हैं इसके लिए 10 तरह के ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें आप अपना पसंदीदा ऑप्शन चुन सकते हैं। इस पॉलिसी में एक परिवार से दो लोग हैं। एक ही परिवार से पति-पत्नी और भाई-बहन के लिए ज्वाइंस पॉलिसी करा सकते हैं।