नई दिल्ली DA Hike: सेंट्रल गवर्नरमेंट के द्वारा राज्य से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे दी गई है। सरकार के द्वारा कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल कर्मचारियों को दिया गया ये तोहफ सैलरी के रूप में है।
इससे पहले यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा दिया था। इसके बाद उड़ीसा सरकार कर्मचारियों पर काफी मेंहरबान है। राज्य सरकार के इस ऐलान के बाद उड़ीसा राज्य से सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को ज्यादा सैलरी और पेंशन मिलेगी।
बता दें उड़ीसा सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा दे गिया है। कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी सैलरी और एरियर का पैसा मिल जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओड़िशा सरकार ने राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए और डीआर में 4 फीसदी का इजाफा किया है। जिसके बाद कर्मचारियों को 42 फीसदी के बजाय 46 फीसदी के हिसाब से डीए का लाभ होगा। वहीं बढ़ें हुए डीए और टीआई का भुगतान 1 जुलाई से लागू हो होगा।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
राज्य सरकार की तरफ से बढ़े हुए डीए का लाभ 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनधारकों को होगा। जानकारी के लिए बता दें कर्मचारियों को इस जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में पैसों का एरियर के रूप में होगा।
केंद्र सरकार ने बढ़ाया डीए
केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। अब केंद्रा सरकार ने सभी कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। पहले सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को 42 फीसदी के हिसाब से डीए का लाभ होता था।
सालाना दो बार होता है डीए में इजाफा
जानकारी के लिए बता दें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा सालना दो बार जीए में इजाफा किया जाता है। पहली बार ये इजाफा जनवरी महीनें में किया गया था। वहीं दूसरा इजाफा जुलाई महीने में किया जाता है। इस इजाफे से 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ होगा